बरेली, जनवरी 24 -- विकास की राह पर तेजी से अग्रसर बरेली के आकांक्षी ब्लाकों ने प्रदेश में अपना जलवा बिखेरा है। दिसंबर तक की रैंक में प्रदेश के 108 आकांक्षी ब्लॉक में दमखोदा को दूसरा और बहेड़ी को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। शेरगढ़ को 11वां, फतेहगंज को 15वां और मझगवां को 34वां स्थान मिला है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने सात जनवरी 2023 को की थी। इसका उद्देश्य देश के 500 सबसे पिछड़े ब्लॉकों के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाना है। यह कार्यक्रम 27 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा योजनाओं के एकीकरण और जमीनी स्तर पर निगरानी के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और सोशल डेवलपमेंट जैसे पांच प्रमुख विषयों के 50 इंडिकेटर में सुधार करने पर केंद्रित है। उत्तर प्रदेश के 108 ब्लॉक इसमें शामिल हैं। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.