हाथरस, फरवरी 27 -- सिकंदराराऊ। गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को सड़क हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव गुजरपुर निवासी विकास दीक्षित बाइक सवार युवक को एक डंपर ने रौंद दिया था। जिससे चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अहमदाबाद पहुंच गए। और पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव से गए परिजन लेकर गुरुवार की सुबह गांव पंहुचे। शव के गांव पहुंचते ही परिवार में हाहाकार मच गया तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वही गमगीन माहौल में विकास का अंतिम संस्कार किया गया | बताया जाता है कि 10 माह पूर्व 19 अप्रैल को विकास की शादी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.