गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर महानगर में शनिवार को बिछिया में पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर विकास का मॉडल बन रहा है। चौड़ी सड़कों ने जाम की समस्या खत्म कर दीं। वहीं, जलभराव की समस्या के समाधान का भी गोरखपुर माडल बन रहा है। गोड़धोइया नाला का निर्माण पूरा होते ही जलभराव की समस्या सदा के लिए खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाम से जड़ता आती है, इसलिए सरकार शहरों को जाम मुक्त बना रही है। प्रदेश में फोरलेन, सिक्सलेन का जाल बिछाया जा रहा है। कहीं भी जाइए, फोर लेन कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां से लखनऊ जाना है, वाराणसी, देवरिया, बिहार या फिर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल हर तरफ फोर लेन कनेक्टिविटी है। मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.