सहारनपुर, मार्च 15 -- सहारनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर पहुंचे। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दरबार पहुंचकर शाकंभरी पर्यटन कॉरिडोर के अंतर्गत चल रही विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरी कराई जाएं। अफसरों को हिदायत दी कि सिद्धपीठ में जल्द शुरू होने वाले मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझोता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब 3:40 बजे नागलमाफी गांव स्थित हेलीपैड पर उतरे और वहां से सीधे शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचे। यहां उन्होंने पर्यटन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सोवेनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिल...