फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में पिछले एक माह से ठप पड़े विकास कार्यों को अब जल्द ही गति मिलने की उम्मीद है। तारकोल (बिटुमेन) की कमी से प्रभावित योजनाओं के लिए अब विदेश से आयातित तारकोल मंगाने की तैयारी की जा रही है।इसे लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार हुई समीक्षा बैठक में मंजूरी प्रदान की है, जिससे 10 से अधिक विकास कार्य को रफ्तार मिलेगी। अमेरिका-ईरान युद्ध से खाड़ी देशों से आने वाले पेट्रोल आधारित कच्चे माल की आपूर्ति काफी प्रभावित हुई है, जिसका असर मथुरा और पानीपत रिफाइनरी पर पड़ा है। इससे शहर में आने वाले तारकोल की आपूर्ति भी गड़बड़ा गई है। इसका सीधा असर नगर निगम और संबंधित एजेंसियों के प्रोजेक्ट्स पर पड़ा है। बाटा पुल की मरम्मत समेत कई अहम कार्य पिछले करीब 20 दिनों से अधर में लटके हुए हैं। सड़कों पर गड्ढे बढ़ने से ट्रै...