फरीदाबाद, मई 8 -- पलवल, सरसमल। जिले में विकास कार्य पूरा होने से पहले 33 करोड़ रुपये का भुगतान करने के मामले की विजिलेंस जांच होगी। शुक्रवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह आदेश दिए। उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की विजिलेंस जांच कराने और दोषियों से रिकवरी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा की और डीएमसी को निर्देश दिए कि तय ...