झांसी, अक्टूबर 6 -- झांसी, संवाददाता दिल्ली रेल मंडल के साहिबाबाद यार्ड में समपार संख्या 4 के स्थान पर ''लिमिटेड हाइट सब-वे'' के निर्माण कार्य के तहत आरसीसी गर्डर पुशिंग और प्रोटेक्शन प्लेट्स लगाने के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस आधारभूत निर्माण कार्य के कारण रेल प्रशासन द्वारा गाड़ियों के संचलन में मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण (री-शिड्यूल) तथा मार्ग में नियंत्रण का निर्णय लिया गया है। गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन के अंतर्गत, दिनांक 08 अक्टूबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी संख्या 22200 (बलरामपुर - ग्वालियर एक्सप्रेस) अपने सामान्य मार्ग साहिबाबाद-आनंद विहार टर्मिनल-तिलक ब्रिज-हज़रत निज़ामुद्दीन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली-हज़रत निज़ामुद्दीन होकर चलाई जाएगी, तथा इस दौरान गाड़ी का कोई भी ...