कौशाम्बी, मार्च 10 -- कौशांबी क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में गांवों में कराए गए विकास कार्यों का 17 मार्च को स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। इसमें कैनेली, कोसम इनाम, बिदांव, बजहा खुर्रमपुर के पंचायत भवन में स्थलीय सत्यापन के बाद समीक्षा बैठक की जाएगी। उक्त जानकारी खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय ने दी है। इस दौरान कंसल्टिंग इंजीनियर, सहायक विकास अधिकारी और सचिव पंचायत का मौजूद रहना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...