बहराइच, मई 11 -- बहराइच,संवाददाता। नगर पालिका परिषद बहराइच के विकास कार्यों की सराहना करते हुए सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल, स्वर्ग धाम सेवा समिति, गौशाला समिति और रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एक मंच पर आए। कहा कि बीते कुछ वर्षों में नगर में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क निर्माण और सार्वजनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।स्वर्ग धाम सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक मातनहेलिया ने कहा कि स्वर्गधाम और आसपास के क्षेत्रों में हुए कार्यों से श्रद्धालुओं और नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां अव्यवस्थाएं रहती थीं, अब साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल और नगर अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि प्रमुख बाजारों में सड़क, सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर हुई है। इससे व्यापारियों और ग्राहक...