उरई, अप्रैल 29 -- उरई। संवाददाता शासन की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लंबित कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी ने जनपद को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतरता और जिम्मेदारी के साथ बनाए रखना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- निर्धारित अवधि में पूर्ण करें ...