बदायूं, मई 24 -- प्रदेश में विकास कार्यों में पिछले सालों तक 74वें स्थान पर रहने वाली बदायूं जिला पंचायत ने न केवल रेटिंग में एतिहासिक उछाल मारी बल्कि प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई। इसको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सदस्यों, अधिकारी कर्मचारियों ने खुशी जताई। जिला पंचायात अध्यक्ष वर्षा यादव पहले स्थान पर आना अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताते हुये उन्हें बधाई दी। कहा, बदायूं जिला पंचायत हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। ककोड़ा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण काम की किया गया है। ककोड़ा मेला को राजकीय मेला घोषित करने के लिये एक बार फिर से पहल की जायेगी। जिला पंचायत सभागार में पूर्व एमएलएसी जितेद्र यादव के साथ जिला पंचायत वर्षा यादव ने पत्रकारों से चर्चा की। बताया, पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत कराये गये विकास कार्यों में ...