बुलंदशहर, मई 19 -- डिबाई तहसील क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता एवं सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर के पास मिट्टी डालने का कार्य गांव वालों ने आपस में चंदा एकत्र कर कराया था, जबकि सरकारी अभिलेखों में उसी कार्य को दर्शाकर धनराशि निकाले जाने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार दिनांक 29 को नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य के नाम पर 50,420 रुपये तथा 40,960 रुपये की धनराशि निकाली गई। इसके अलावा मच्छररोधी दवा के नाम पर 25,920 रुपये एवं 32,990 रुपये एक ही दिन में निकाले जाने का भी आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- आवास दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ उच्च स्तरीय ...