मिर्जापुर, फरवरी 14 -- हलिया। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार को बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, गौशालाओं में स्वच्छता मार्ट, बर्मी कम्पोस्ट व लठ्ठा मशीन सहित लंबित कार्य एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। सप्लाई इंस्पेक्टर को कोटेदारों को सक्रिय करने तथा एनआरएलएम को आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं फार्मर रजिस्ट्री के शेष पांच हजार प्रकरण को एक सप्ताह में निपटाने व मुख्यमंत्री आवास योजना में तेजी लाने की हिदायत दी। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एडीओ, सचिव समेत संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...