हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। जांच में सीसी सड़क निर्माण समेत कई कार्यों में मानकों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए। शिकायत के बाद कराई गई जांच में सामने आया कि कश्यप बस्ती में सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। कई निर्माण कार्य बिना स्वीकृत मानकों के कराए गए, जबकि कुछ स्थानों पर एक ही सड़क को अलग-अलग दर्शाकर भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश सड़क किनारे नालियों के निर्माण में भी तकनीकी खामियां मिली...