बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। फतेहपुर चक में हुए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। आरोप है कि नाला छपाई, नाला पुलिया निर्माण कार्य में घोटाला किया गय। कूड़ा निस्तारण व नाला सफाई में वित्तीय अनियमितता तथा पांचवे राज्य वित्त आयोग से कराए गए रास्ते के निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया। शिकायतकर्ता ने धनराशि के गबन का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी केके पांडेय ने एडीओ पंचायत बड़ौत को निर्देशित किया कि कार्यों की संबंधित अभिलेखों की स्व प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...