नवादा, मई 10 -- चंद्रवंशी समाज के लोग एकजुट हों और विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं। यह बातें बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ.प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने नवादा में कहीं। चिकित्सक डॉ.केपी सिंह के संयोजन में उनके प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में वह बोल रहे थे। उन्होंने डॉ.केपी सिंह द्वारा निमंत्रण और स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रवंशी समाज को नई ऊंचाई दी है। भाजपा ने चंद्रवंशी समाज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे समाज का नाम रोशन हो रहा है। यह भी पढ़ें- कानू हलवाई विचार मंच ने मंत्री केदार गुप्ता का किया अभिनंदनसमारोह का स्वागत इससे पूर्व डॉ.केपी सिंह की देखरेख में मंत्री का जोरदार स्वागत फूल-माला पहना व फूल बरसाकर किया गया। समारोह में चंद्रवंशी समाज के हजारों समाजसेव...