विकास कार्यों में अनियमितता पर पंचायत सचिव को नोटिस
नोएडा, मई 20 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। कैमराला चक्रसैनपुर के ग्राम पंचायत सचिव को जिला पंचायत राज अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर उनसे तीन दिन में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीआरओ नेहा सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव प्रियांक को नोटिस में कहा गया है कि सूरजपुर न्यायालय परिसर के चैंबर नंबर-570 में कार्यरत अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने 7 मई को सीडीओ को एक शिकायत पत्र दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान, कैमराला चक्रसैनपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 से 2026 तक ग्राम पंचायत में नल, रिबोर, लाइट मरम्मत और नल मरम्मत के नाम पर करीब 50 लाख रुपये की सरकारी धनराशि का अनियमित तरीके से भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान व पंचायत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.