बागेश्वर, अप्रैल 6 -- इंजीनियरों की हड़ताल सोमवार को 16वें दिन भी जारी रही। हड़ताल का असर अब विकास कार्यों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लोनिवि कार्यालय परिसर पर सोमवार को इंजीनियरों ने धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार उनकी न्यायोचित मांगां को सुनने को तैयार नहीं है उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल के कारण विभिन्न विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर इं. नंद किशोर जोशी, बिपिन सनवाल, राज कमल, संतोष कुमार, प्रमोद सिंह, नेहा सिंह, देवेंद्र कुमार, विजया, सोनी, दीपिका मनुजा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.