बागपत, मई 8 -- बागपत। छठे राज्य आयोग पोर्टल पर ग्राम पंचायतां द्वारा गांवों में हुए विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा अपडेट नहीं किया है। इससे शासन में जिले की छवि धूमिल हो रही है। जिले की रैंक पर भी असर पड़ रहा है। डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया। तीन दिन में ब्योरा अपडेट करने के निर्देश दिए। पंचायती राज निदेशालय की ओर से ग्राम पंचायतों में छठे वित्त आयोग पोर्टल पर विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा देने के निर्देश दिए थे। ब्योरा तो दे दिया गया, लेकिन ब्योरा अपडेट नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ऑडिट रिपोर्ट दबाकर बैठे पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, 06 का वेतन काटा निर्देश के बावजूद 74 गांवों का ब्योरा अपलोड नहीं हुआ। डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि खेकड़ा ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब है...