फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज विकासखंड कार्यालय पर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान ने ग्राम पंचायत सचिवों की क्लास ली। उन्होंने सचिवों को 'कर्तव्यनिष्ठा' का पाठ पढ़ाते हुए लंबित विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की कड़ी चेतावनी दी। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बीडीओ अमरेश चौहान ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की स्थिति जांची। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पंचायतों में अभी तक भवन अधूरे हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास रिचेकिंग और क्राफ्ट सर्वे के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.