गोपालगंज, जून 20 -- गोपालगंज। जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण कार्यों और लंबित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया。

सड़क निर्माण योजनाओं की समीक्षा बैठक में पथ...