मेरठ, फरवरी 8 -- रोहटा। रोहटा क्षेत्र में विकास कार्य कराने हेतु रालोद नेता प्रदेश महासचिव रणबीर दहिया व समाजसेवी दुष्यंत रोहटा सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद से मिले। उन्होंने रोहटा से रसूलपुर मढ़ी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होने की बात कही। विधायक ने रोहटा से अमुल्लापुर मार्ग पर अपनी निधि से श्मशान घाट के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी। दुष्यंत रोहटा ने रोहटा ग्राम पंचायत के चारों और एक रोहटा बाईपास मार्ग निर्माण और रोहटा में होनहार बच्चों के लिए एक कंप्यूटर लाइब्रेरी बनाने की मांग की। इसमें विधायक गुलाम मोहम्मद और रालोद नेता रणबीर दहिया ने कंप्यूटर लैब की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर प्रस्ताव रखने की बात कही। समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि रोहटा से रसूलपुर मढ़ी संपर्क मार्ग निर्माण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.