भदोही, फरवरी 2 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के निर्देश पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड कार्यालय औराई का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों और अफसरों से बात की। साथ ही सरकार की मंशा के अनुसार काम करने का निर्देश दिया। उसके बाद सीडीओ पंचायत भवन पुरूषोत्तपुर पहुंचे। उन्होंने विधायक निधि से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत औराई ग्राम सभा में जल निर्माणाधीन पेयजल परियोजना एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.