सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से पांच प्रस्ताव पर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित भी किए गए। वित्तीय वर्ष 2026- 27 का तेईस करोड़ इकीस लाख के बजट को पारित किया गया तथा आगामी वर्ष के लिए सात कार्य योजनाओं पर सहमति व्यक्ति की गई। बोर्ड की बैठक शुरू होने पर सबसे पहले वर्ष 2026- 27 के आए व्यय तथा शासन को भेजी जाने वाली कार्य योजनाओं, 15वें वित्त आयोग तथा 02 प्रतिशत स्टांप शुल्क के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा स्वीकृत योजनाओं के लिए भूमि संबंधी हस्तांतरण पर तथा नगर की साफ सफाई व विद्युत पर विस्तृत चर्चा की गई। बोर्ड की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना मुख्यमंत्री नगर सृजन यो...