बागपत, मार्च 5 -- बागपत। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए है। बसी-खेकड़ा मार्ग, हरचंदपुर में हरिजन चौपाल के बरामदे की चारदीवारी, सिंघावली अहीर, चमरावल, पाबला, दत्तनगर, गौना, बड़ागांव, ढिकौली, सांकरौद में सीसी रोड, खेकड़ा में कश्यप चौहान का जीर्णोद्धार, गोठरा गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कराने के लिए सीसी रोड़ का प्रस्ताव भेजा है। सीडीओ से जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृत कराते हुए निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे। अज्ञात वाहन की टक्कर से टोलकर्मी घायलबालैनी। बालैनी निवासी प्रवेश यादव बालैनी टोल प्लाजा पर नौकरी करता है। मंगलवार की शाम वह किसी काम से बालैनी स्टैंड पर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घा...