विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराए सरकार: रामनारायण कुमार
रामगढ़, जून 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक पंचायत को विकास कार्यों के लिए 52 लाख रुपए उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद अब तक राशि आवंटित नहीं किए जाने पर पतरातू प्रखंड स्थित चोरधरा पंचायत के मुखिया रामनारायण कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणा और जमीनी हकीकत में अंतर के कारण पंचायतों में सड़क, पेयजल, सिंचाई सहित अन्य बुनियादी विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण, सिंचाई व जल संरक्षण समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की अत्यंत आवश्यकता है। मुखिया ने कहा कि ग्राम पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.