उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। जनपद की 1037 ग्राम पंचायतों में लंबे समय से बजट के अभाव में थमे विकास कार्यों को अब गति मिलेगी। शासन ने बकाया 24 करोड़ रुपये की धनराशि के सापेक्ष 17 फीसदी बजट जारी कर दिया है। लगभग 4.80 करोड़ रुपये की किश्त मिलने से ग्राम प्रधानों और सचिवों ने राहत की सांस ली है। इस धनराशि से गांवों में कराए गए पक्के निर्माण कार्यों का भुगतान किया जा सकेगा। सभी 16 ब्लॉकों में संचालित विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जीरामजी) के तहत गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पक्के काम कराए गए थे। बजट न होने के कारण इन कामों का करीब 24 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल रहा था। पक्के कामों का पैसा न मिलने से ग्राम पंचायतों में नई परियोजनाओं को शुरू करने में भी दिक्कतें आ रही थीं। अब बजट की पहली किश्त मिलने के बाद जिला प्...