ललितपुर, अगस्त 13 -- ललितपुर। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों व अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय पंच सम्मेलन कल्याण सिंह सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने गांवों में अवस्थापना के कार्यों पर जोर देते हुए ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगे। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के अन्तर्गत ग्रामीण अवस्थापना के कार्य कराना जरूरी है। ग्राम प्रधान को यदि गांव में किसी विकास कार्य के लिए धनराशि की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, जिससे काम कराया जा सके। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने ग्राम प्रधानों को गांव के विकास की रीढ़ बताया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विकसित पंचायत से होगी वि...