विकास कार्यों की स्वीकृति पर खुशी जताई
चम्पावत, अप्रैल 11 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट विधान सभा के लिए सीएम ने तमाम योजनाएं स्वीकृत की हैं। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि रामलीला मैदान में कुमाऊंनी शैली में दर्शक दीर्घा स्टेंड का निर्माण, नगर में सीसी, पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों के आवासीय भवन, फोर्ती, कमलेख और पटनगांव को आदर्श ग्राम बनाने की स्वीकृति दी है। साथ ही एसडीएम कार्यालय व एनेक्सी भवन का जीर्णोद्धार, चौमेल व पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम निर्माण, लधियाघाटी में महाविद्यालय, चौखाम, खिलपती, अखिलतारिणी, सूर्यदेव, झूमा समेत तमाम मंदिर के सौंदर्यीकरण को स्वीकृति दी है। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, भास्कर गड़कोटी, बलवंत गिरी आदि मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.