बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। सीडीओ केशव कुमार गुरुवार से सहसवान तहसील क्षेत्र में दौरा पर रहे। दोपहर में 12 बजे सहसवान पहुंचे सीडीओ केशव कुमार ने ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया। ब्लाक परिसर में निरीक्षण के बाद कार्यालय में बैठकर बीडीओ सतीश सैनी व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की। विकास कार्यों पर बिंदूबार जानकारी ली। इसके बाद लंबे समय से बार-बार आ रहीं शिकायतों के बाद नाधा और दहगवां की नवीन निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई राहुल सहित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...