गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम में विकास कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) मैपिंग पोर्टल तैयार किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने दी। मंगलवार को सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में इस सिलसिले में बैठक हुई। इसमें सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान अभियंताओं को पोर्टल पर कार्यों की मैपिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें निर्देश दिए कि प्रथम चरण में एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों की मैपिंग का कार्य पूर्ण करें। यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता की आवश्यकता है तो तकनीकी टीम से तुरंत संपर्क करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.