कौशाम्बी, जुलाई 23 -- राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों में प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत से कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय में बदलवा दिया जाए एवं निर्धारित समयावधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाए। ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत वि...