वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मंगलवार से प्रथम महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता गड़वा घाट पर शुरू की गई। खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में विकास क्लब और लाल बहादुर शास्त्री क्लब के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही तेज और आक्रामक खेल दिखाया तथा हाफ टाइम तक मुकाबला 4-4 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में मैच और अधिक रोमांचक हो गया। मुकाबला समाप्त होने से चार मिनट पहले राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक ने फ्री थ्रो पर शानदार गोल दागते हुए विकास क्लब को 10-8 की बढ़त दिलाई और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। यह भी पढ़ें- ओपन नेशनल चेस में जुटे खिलाड़ी, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल विकास क्लब की ओर से सुरम्या पाठक और प...