बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- बदहाल संपर्क मार्गों की दशा सुधारने के लिए शासन ने 6.31 करोड़ रुपये की लागत से छह सड़कों के नव निर्माण को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों का निर्माण करेगा, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। इन परियोजनाओं के लिए शासन ने 3.91 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों इन संपर्क मार्गों के नव निर्माण के लिए अनुमानित लागत (एस्टीमेट) तैयार कर शासन को भेजे थे, जिन्हें अब स्वीकृति मिली है। ये संपर्क मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में थे, जिससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नव निर्माण के बाद इन मार्गों पर आवाजाही सुगम हो जाएगी और वाहनों की गति भी बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग अब इन छह संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए जल्द ...