मऊ, मई 24 -- मऊ। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने शनिवार की शाम बलिया मोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि उनकी लड़ाई निषाद समाज के हक और आरक्षण के लिए है। साथ ही पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि वह छह महीने के भीतर उनके साथ आ जाएं अन्यथा वीआईपी पार्टी प्रदेश में उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निषाद समाज के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। साहनी ने चेतावनी दी कि यदि 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में आरक्षण लागू ...