देहरादून, मई 19 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 326 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान आसन बैराज से कुंजा ग्रांट जाने वाले मार्ग पर एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 190 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान नूर बेगम पत्नी काबुल निवासी मोहल्ला बंदूकची मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कुंजा क्षेत्र से काबुल पुत्र मरहूम फिरोज निवासी मोहल्ला बंदूकची मिर्जापुर, सहारनपुर को 136 ग्र...