विकासनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' का शिविर
देहरादून, सितम्बर 28 -- विकासनगर। विकासखंड मुख्यालय विकासनगर में 28 सितंबर को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने किया। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान और ब्लॉक प्रमुख विकासनगर नारायण ठाकुर भी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी आमजन को दी गई। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें लाभान्वित भी किया गया। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.