विकासनगर में सीवर लाइन निर्माण की सड़क धंसने से ईंटों से भरा ट्रक फंसा
देहरादून, मई 14 -- विकासनगर। 28 फिटा रोड पर बुधवार देर रात सीवर लाइन निर्माण के लिए बनाई गई सड़क धंसने से ईंटों से भरा ट्रक फंस गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक सलमान ने बताया कि सड़क धंसने से ट्रक का रिम और कमानी पटा टूट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन निर्माण कार्य के बाद सड़क की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। कई स्थानों पर सड़क धंसने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता सुधारने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बसई एन्क्लेव कॉलोनी के पास बरसाती नाला धंसने से ट्रक फंसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.