देहरादून, मई 22 -- विकासनगर। लक्ष्मणपुर चौक स्थित डीआर किड्स स्कूल में बच्चों के लिए 21 मई से 3 जून तक आयोजित होने वाले समर कैंप का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए योगा, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेंटल डेवलपमेंट, वाटर एक्टिविटी और राइटिंग स्किल से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता का विकास करना है। समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर स्कूल प्रबंधक अमित सोनी एवं प्रधानाचार्य नीरू सोनी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के मानसिक ...