देहरादून, सितम्बर 4 -- विकासनगर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं टिहरी गढ़वाल जिला प्रभारी सरदार सुरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर श्रमिक कार्ड के नए पंजीकरण एवं नवीनीकरण की सत्यापन प्रक्रिया को सरल और व्यवहारिक बनाने की मांग की है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में श्रमिक कार्ड के नए पंजीकरण और पूर्व में बने कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन फार्म का सत्यापन जीएसटी में पंजीकृत ठेकेदार के माध्यम से कराना आवश्यक है। इसके बाद ही कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रमिक भवन निर्माण और छोटे स्तर के निर्माण कार्यों में लगे हैं। ऐसे श्रमिकों का जीएसटी पंजीकृत ठेकेदारों के साथ काम करना जरूरी नहीं होता। इसके चलते वास्तविक श्रमिकों को कार्ड के नवी...