देहरादून, मार्च 2 -- विकासनगर। रामलीला मैदान में रविवार को होलिका दहन से पहले उत्सव का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने परंपरा के अनुसार विधि-विधान से होलिका की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मैदान में मौजूद बच्चों ने रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली। बच्चों की टोली ने एक-दूसरे को रंग लगाया और उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होली से पहले रामलीला मैदान में सामूहिक पूजा और बच्चों की रंग-खेल परंपरा निभाई गई, जिससे क्षेत्र में त्योहार का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...