देहरादून, मार्च 27 -- विकासनगर। रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म मंदिर सभा, विकासनगर द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भक्तों द्वारा 'जय श्रीराम' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और धार्मिक धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.