देहरादून, जून 22 -- विकासनगर। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रविवार, 22 जून को बदलते जलवायु परिवेश एवं दूषित पर्यावरण विषय पर एक विशेष चर्चा-परिचर्चा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ भावतोष शर्मा ने जल संरक्षण, पेड़ संरक्षण एवं पॉलीथीन उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से करनी होगी। हर घर को हरित घर बनाने का संकल्प लेना चाहिए और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जागरूक होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्लास्टिक के गमलों की जगह मिट्टी अथवा इको-फ्रेंडली गमलों का उपयोग किया जाए। साथ ही पॉलीथीन का ...