देहरादून, जून 20 -- हरीश कंडारी विकासनगर। सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ विकासनगर की ओर से क्षेत्र में दिन-रात विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 9 वाहनों को विभिन्न अभियोगों में सीज किया गया। यह भी पढ़ें- विकासनगर में परिवहन विभाग ने किए 35 वाहनों के चालान, 9 वाहन सीजतलाशी और कार्रवाई जांच में कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें ओवरलोडिंग, बिना टैक्स, बिना परमिट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा प्राइवेट वाहनों का व्यवसायिक उपयोग शामिल था। प्रवर्तन दल ने ऐसे सभी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही भी सामने आई। दो मालवाहनों के चालक शराब के नशे म...