विकासनगर में नीट महाघोटाले के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
देहरादून, जून 8 -- विकासनगर। नीट महाघोटाले, लगातार हो रहे पेपर लीक और सीबीएसई की कथित विसंगतियों के विरोध में सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने विकासनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और छात्रों ने डाकपत्थर तिराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यूकेडी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं सुबह विकासनगर स्थित कैंप कार्यालय में एकत्रित हुए, जहां से ब्लॉक अध्यक्ष सौरव उनियाल के नेतृत्व में विरोध रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए डाकपत्थर तिराहे तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सौरव उनियाल ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं से देश के लाखो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.