विकासनगर, मार्च 19 -- स्मैक और ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ क्षेत्र में जनजागरण की मुहिम तेज हो गई है। गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के नेतृत्व में विकासनगर मुख्य बाजार में नशा विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई। अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और अपील की गई कि जहां कहीं भी स्मैक या अन्य ड्रग्स का अवैध कारोबार हो रहा हो, उसके खिलाफ आवाज उठाएं। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि क्षेत्र में नशा तेजी से अपने पैर पसार रहा है, जिसे रोकने के लिए आमजन की जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा और तब तक नहीं रुकेगा, जब तक इस बुराई को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.