विकासनगर में चेतावनी निशान के पार पहुंची टोंस की लहरें, तटवर्ती लोगों में दहशत
देहरादून, जुलाई 19 -- विकासनगर। लगातार हो रही बारिश से टोंस नदी का जल स्तर एक बार फिर तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता को बढ़ाने लगा है। रविवार को जल स्तर 644.60 मीटर पर पहुंच गया है। जल स्तर के बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अभी कोई खतरा नहीं है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को टौंस की लहरें डरा रही हैं। इसके साथ ही यमुना का जल स्तर भी बीते दस दिन से खतरे के निशान 455.37 मीटर पर बना हुआ है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.