देहरादून, अक्टूबर 7 -- विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए 6 और 7 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अरुण ठाकुर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी रोहड़ू, हिमाचल प्रदेश शामिल है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के मामले में वारंट जारी था। दूसरे आरोपी जुल्फिकार उर्फ छोटा पुत्र जाहिद हसन निवासी वार्ड नंबर पांच ढकरानी को धारा शस्त्र अधिनियम के मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रविंद्र चौ...