देहरादून, मई 27 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विकासनगर तहसील में प्रदर्शन और घेराव किया। इस दौरान उन्होांने गंभीर बीमारियों में आयुष्मान योजना की धनराशि बढ़ाने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। मोर्चा अध्यक्ष ने मांग की कि राज्य सरकार गंभीर बीमारियों में आयुष्मान कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 से 20 लाख रुपये करे। उन्होंने कहा कि कैंसर, किडनी, हार्ट सर्जरी, लिवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों में 5 लाख रुपये की राशि पर्याप्त नहीं है और कई परिवार इलाज के खर्च के चलते आर्थिक संकट में आ जाते हैं। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ धरना-प्रदर्शन नेगी ने आरोप लगाया कि वर्तमान और पूर्...