देहरादून, फरवरी 28 -- विकासनगर। खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से शनिवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे रास्ते भक्ति गीतों व जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। निशान यात्रा पहाड़ी गली से शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर ढोल-नगाड़ों और श्याम भजनों की धुन पर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकले। यात्रा में महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और शरबत-फल वितरण कर सेवा की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में यह निशान यात्रा हर वर्ष निकाली जएगी, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। मंदिर परिसर पहुंचकर आरती और प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.